जयपुर

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमत में 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 81.07 डॉलर प्रति बैरल है।

2 min read
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत बरकरार

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत में 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 81.07 डॉलर प्रति बैरल है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि, तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। पिछले एक साल से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई उतार—चढ़ाव नहीं देखा गया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम...

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Published on:
23 Jul 2023 09:53 am
Also Read
View All
Vidya Sambal Yojana : क्या राजस्थान में बंद हो जाएगी विद्या संबल योजना? जानें शिक्षकों के लिए क्या है नई व्यवस्था

‘BJP के बजट में छोरा, गहलोत के राज में हुई छोरी’, बीजेपी MLA ने बजट को ‘जवानी’ और ‘बुढ़ापा’ बताकर लिंगभेद तुलना की

जयपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NH-48 पर जल्द ही फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, सिर्फ इतने घंटे में पूरा होगा सफर

राजस्थान के ‘महा-घोटाले’ पर ‘महा-कार्रवाई’, ‘सुबह-सुबह’ कई ठिकानों पर ACB RAID, इस सीनियर IAS पर भी कसा शिकंजा

Railways Facilities : रेलवे ने दी 3 बड़ी सुविधाएं, 7 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ा एलान

अगली खबर