31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price: चांदी के दामों में जोरदार उछाल, ए​क ही दिन में 2450 रुपए चढ़ी

डालर के मुकाबले रुपए का टूटना हो या अंतराष्ट्रीय बाजार में आर्थिक मंदी। इन सबका असर सोने और चांदी के बाजार पर सीधे पड़ता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 13 Jul 2023, 2:38 PM IST

Gold Silver Price: चांदी के दामों में जोरदार उछाल, ए​क ही दिन में 2450 रुपए चढ़ी

Gold Silver Price: चांदी के दामों में जोरदार उछाल, ए​क ही दिन में 2450 रुपए चढ़ी

Gold Silver Price: डालर के मुकाबले रुपए का टूटना हो या अंतराष्ट्रीय बाजार में आर्थिक मंदी। इन सबका असर सोने और चांदी के बाजार पर सीधे पड़ता है। यही वजह है कि वैश्विक उथल-पुथल के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम एक ही दिन में 2450 रुपए उछलकर 75,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। सोने के दाम भी 450 रुपए की तेजी के साथ 60,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर बोले गए।

यह भी पढ़ें : खाद्य तेल के सस्ते आयात पर अंकुश लगाए सरकार...देश का तिलहन उत्पादन संकट में

गोल्ड ज्वैलरी के आयात पर अंकुश, चढ़ेंगे दाम

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि यूएस डॉलर इंडेक्स 15 महीने के निचले स्तर पर जाने, यूएस में महंगाई बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के दाम बढ़े हैं। इसका असर घरेलू बाजार में भी इनकी कीमतों पर पड़ा है। भारत सरकार ने भी कुछ गोल्ड ज्वैलरी के आयात पर अंकुश लगाया है। इससे आगे शॉट टर्म में सोने की कीमतों में तेजी को बल मिल सकता है। सोने के वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपए और चांदी के वायदा भाव बढ़कर 75 हजार रुपए तक जा सकते हैं।