10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चा तेल 76 डॉलर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल यह 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।

2 min read
Google source verification
कच्चा तेल 76 डॉलर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कच्चा तेल 76 डॉलर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल यह 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में उतार—चढ़ाव के बीच सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।


यह भी पढ़ें : किसानों को नहीं मिल रहे दाम, मंडियों में स्टॉक इकट्ठा, 40 फीसदी सरसों तेल पेराई मिलें बंद

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें : मक्का की पैदावार में बढ़ोतरी, कीमतें आई जमीन पर...अभी और गिरेंगे दाम

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग