28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

petrol-diesel price: पेट्रोल के दाम शतक के करीब

कोरोना महामारी ( Corona epidemic ) से परेशान आम आदमी पर पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesel price ) की महंगाई की भी मार पड़ रही है। पेट्रोल ( petrol price ) और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी है। जयपुर में पेट्रोल पर शतक होने में केवल 70 पैसे की कमी है। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल ( diesel price ) के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया।
2 min read
Google source verification
petrol-diesel price: पेट्रोल के दाम शतक के करीब

petrol-diesel price: पेट्रोल के दाम शतक के करीब

जयपुर। कोरोना महामारी से परेशान आम आदमी पर पेट्रोल और डीजल की महंगाई की भी मार पड़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी है। जयपुर में पेट्रोल पर शतक होने में केवल 70 पैसे की कमी है। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 28 पैसे और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 99.30 रुपए और डीजल के दाम 92.18 रुपए प्रति लीटर है। तेल कंपनियों ने इस साल 36वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की है। इस तरह चुनाव के बाद जयपुर में डीजल के दामों 2 रुपए 85 पैसे और पेट्रोल के दामों में 2 रुपए 66 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस तरह चुनावी माहौल में दो महीने के दौरान डीजल के दामों में 4 बार में जो 78 पैसे की कमी की गई थी और पांच बार में पेट्रोल के दामों में भी जो 95 पैसे की कमी गई थी वो राहत अब पूरी तरह बेअसर हो चुकी है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 92.85 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 99.14 रुपए, 92.92 रुपए और 94.54 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 83.51 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही। मुंबई में 90.71 रुपए, चेन्नई में 88.34 रुपए और कोलकाता में 86.35 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से बढ़ा माल भाड़ा
डीजल की बढ़ती कीमतों का असर माल भाड़े पर दिखने लगा है। सामान्य स्थिति में भाड़े में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी दिख रही है। सरिया, तेल, दाल, सब्जी सहित सभी वस्तुओं की कीमतों पर माल भाड़े का अप्रत्यक्ष असर दिखने लगा है।
सरकार ने राहत देने से किया इनकार
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कोई कटौती नहीं करेगी। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स को घटाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाना या कम करना सरकार की जरूरतों और बाजार की स्थिति जैसे कई पहलुओं पर निर्भर करता है।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।