4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल जीवन मिशन—राजस्थान में 394 करोड़ से 1 लाख 22 हजार घरों में पहुंचेगा सरकारी नल से पानी

जल जीवन मिशन के तहत 392 करोड़ से ज्यादा स्वीकृत
2 min read
Google source verification
Water supply deteriorates, people yearn for water

Water supply deteriorates, people yearn for water


जयपुर।
प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 169 ग्रामीण जल वितरण योजनाओं के तहत मंगलवार को 392 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि से मिशन के तहत 19 जिलों के 47 विधान सभा क्षेत्रों के 1 लाख 22 हजार 913 घरों में नल से पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
जलदाय बीडी कल्ला बताया कि मिशन के तहत 150 सिंगल विलेज तथा 19 मल्टी विलेज स्कीम्स स्वीकृत की गई है। सिंगल विलेज स्कीम्स के 150 गांव एवं आबादियों के अलावा मल्टी विलेज योजनाओं में 43 गांव व आबादी शामिल की गई है। इन योजनाओं के लिए शीघ्र ही निविदाएं जारी की जाएंगी। कल्ला ने बताया कि 392 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां केन्द्र एवं राज्य सरकार के 50-50 प्रतिशत अंशदान के आधार पर जारी की गई है।

डॉ. कल्ला ने बताया कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है। उन्होंने स्वयं (जलदाय मंत्री) ने भी कई बार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है तथा राज्य के सभी सांसदों को पत्र लिखकर इस बारे में राज्य के हितों की पैरवी करते हुए केन्द्र सरकार से राज्य की जनता के हित में फैसला कराने में सहयोग का आग्रह किया है। बावजूद इसके इस बहुप्रतीक्षित मांग की ओर केन्द्र सरकार द्वारा अब तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जलदाय विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत 169 गांव एवं आबादियों में ग्रामीण जल वितरण योजनाओं की मंजूरी के सम्बंध में प्रसारित आदेश के अनुसार भीलवाड़ा जिले की मांडल विधानसभा के गांव गुवारडी के लिए 123.46 लाख, नागौर विधानसभा के तहत गांव तकला में 740.67 लाख, नावा विधानसभा के चिटावा में 217.07 लाख, घटावा में 167.15 लाख, जिलिया में 139.16 लाख, कूकावाली में 187.11 लाख, लालास में 117.96 लाख, पंचावा में 125.7 लाख व पदमपुरा में 92.91 लाख, *टोंक* जिले की निवाई विधानसभा के तहत रानोली गांव में 211.12 लाख, *अलवर* के तिजारा विधानसभा क्षेत्र के तहत जैलपुर गांव में 45.82 लाख, जोडिया में 60.14 लाख, खोहरी खुर्द में 54.52 लाख, चोपानकी में 59.47 लाख, बंडारपुर में 62.15 लाख, बनबीरपुर में 47.6 लाख, मायापुर में 58.26 लाख, कलाका में 41.85 लाख, पाटन कलां में 46.18 लाख, डांगनहेडी में 30.68 लाख, बारहेडा में 27.9 लाख, बुबकाहेडा में 27.68 लाख, धोलीपहाड़ी में 30.26 लाख, नोगांवा में 27.49 लाख, बिनोलिया में 42.77 लाख, नबीनगर में 30.82 लाख, बाय में 40.95 लाख व सलाहेड़ा में 25.86 लाख की स्कीमों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग