9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिन पानी सब सून —जगतपुरा की बहुमंजिला इमारतों में पानी के लिए कल प्रताप नगर में बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियरों का घेराव

लोग बोले- एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जगतपुरा-बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियर चुप क्यों कनेक्शन कटे तो अब टैंकर माफिया के शिकंजे में लोग,मुंहमांगे दाम नहीं तो चार से पांच घंटे पहले नहीं आ रहा टैंकर जेडीए में पानी के लिए जमा पैसे को जलदाय विभाग को देने की मांग हुई तेज

2 min read
Google source verification
pani_jagatpura.jpg

जयपुर।

जगतपुरा क्षेत्र में बनी बहुमंजिला इमारतों में जल कनेक्शन नहीं होने से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोगों को अब ग्रेटर नगर निगम की सफाई समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा का साथ मिला है। अब लोग जल कनेक्शन के पेटे करोड़ों रुपए का सुविधा शुल्क दबाए बैठे जेडीए व उस शुल्क को जेडीए से नहीं लेने वाले पीएचईडी इंजीनियरों के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे मीणा के नेतृत्व में इन बहुमंजिला इमारतों में रह रहे लोग प्रताप नगर स्थित बीसलपुर-जगतपुरा प्रोजेक्ट के इंजीनियरों का घेराव करेंगे। मीणा ने बताया कि बहुमंजिला इमारतों में रह रहे लोगों की पेयजल सुविधा जेडीए अफसर व पीएचईडी के इंजीनियरों के बीच घूम रही है।

अब एक टैंकर के लिए चार से पांच घंटे का इंतजारउधर जगतपुर में कई इमारतों में जल कनेक्शन काटे जाने के बाद टैंकर माफिया के द्वारा एक एक टैंकर के मनमाने दाम वसूलने का खेल शुरू हो गया है। लोगों ने पत्रिका को बताया कि अब तो स्थिति यह है कि टैंकर माफिया के कहे अनुसार दाम नहीं चुकाने पर चार से पांच घंटे की देरी से टैंकर मिल रहा है। इस स्थिति को जगतपुरा-बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियर भी देख रहे हैं लेकिन चुप्पी साध कर बैठे हैं। हालांकि रख रखाव फर्म के जीएम गौरव लाटा ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों में सभी अवैध जल कनेक्शन काट दिए गए हैं।

ार्षद मीणा ने अपने हाथों से पानी पिलाया तो भावुक हुई महिलाएं
जगतपुरा के रघुनंदन विहार में जल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। लोगों को सुबह और शाम पहले की तरह पानी आने का इंतजार करते दिखते हैं। सोमवार शाम को सफाई समिति अध्यक्ष मीणा व पार्षद अंकित वर्मा रघुनंदन विहार में पानी लेकर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं को अपने हाथों से पानी पिलाया तो वे एक क्षण के लिए भावुक हो गईं। महिलाओं ने कहा कि जलदाय विभाग जितनी जल्दी हो सके पेयजल की व्यवस्था करे नहीं तो जीना मुश्किल हो जाएगा। मीणा ने कहा वे लगातार पीएचईडी इंजीनियरों से बात कर रहे हैं जिससे बहुमंजिला इमारतों में पेयजल की व्यवस्था हो जाए।

शहर के अन्य इलाकों में भी लोग हुए मुखर

जगतपुरा क्षेत्र की बहुमंजिला इमारतों में रह रहे लोगों की पानी की समस्या को पत्रिका ने उठाया तो शहर के दूसरे इलाकों में बहुमंजिला इमारतों में रह रहे कई लोगों ने पत्रिका को अपनी व्यथा बताई। लोगों ने कहा कि जगतपुरा में जल कनेक्शन की दर 25 रुपए स्क्वायर फिट है और अन्य इलाकों में 42 रुपए स्क्वायर फिट है। क्या हमारा कसूर यही है कि हमने जगतपुरा क्षेत्र में किसी बहुमंजिला इमारत में फ्लेट नहीं लिया। सरकार जल्द से जल्द जगतपुरा और शहर के अन्य इलाकों में जल कनेक्शन की दरें एक समान करे।