मालूम हो कि किरोड़ी लाल मीणा के इन आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था, क्योंकि विपक्ष ने विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया था। सीएम से जवाब मांगते हुए जमकर नारेबाजी की थी। इसे सरकार की अंदरूनी कलह का मामला बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। वहीं, भाजपा नेतृत्व ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था।