Rajasthan Politics: राजस्थान हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार के समय मंत्री रहे शांति धारीवाल से जुड़े 11 साल पुराने एकल पट्टा प्रकरण में राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई। सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार ने अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने के लिए समय मांगा, जिस पर मुख्य न्यायाधीश एम. एम. श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले आप सुप्रीम कोर्ट से जल्द निपटारे का आदेश लाते हैं, फिर यहां आकर समय मांगते हैं।