डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कागजों पर परिसीमन की बातें कर रही है, लेकिन असल में चुनाव करवाने की मंशा नहीं रखती। उन्होंने कहा कि यह सरकार परिसीमन की प्रक्रिया को बार-बार आगे बढ़ा रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव हुआ तो उनकी असली स्थिति का खुलासा हो जाएगा। कानून के मुताबिक, परिसीमन फाइनल होने के 6 महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है, लेकिन सरकार सिर्फ बहाने बना रही है।