गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद देवस्थान विभाग ने आदेश जारी कर जयपुर जिला कलेक्टर को गलता जी मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया था। इसके तहत प्रबंधन एवं संचालन समिति का भी गठन किया गया था, जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर (तृतीय) को अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, इन व्यवस्थाओं के बावजूद मंदिर की परंपराएं टूट रही हैं और सरकार का ढीला रवैया सवालों के घेरे में है।