
जयपुर। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में संगरिया से कांग्रेस विधायक चुने गए अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तीनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। युवा कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अध्यक्ष के साथ-साथ दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।
6 महीने के बाद जारी हुआ परिणाम
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस साल फ़रवरी माह में मतदान हुआ था। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिया को 2 लाख 30 हजार वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड को एक लाख 98 हजार वोट मिले थे, तीसरे नंबर पर रहे यशवीर सूरा को 1 लाख 57 हजार वोट मिले थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में 19 लाख 11 हजार वोट पड़े थे लेकिन जांच-पड़ताल के बाद 10 लाख से ज्यादा वोट खारिज कर दिए गए थे, जिस पर प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके बाद ही चुनाव परिणाम को रोका गया था।
3 साल बाद पायलट समर्थक बनें अध्यक्ष
3 साल के लंबे अंतराल के बाद सचिन पायलट समर्थक किसी नेता को कांग्रेस के अग्रिम संगठन में नियुक्ति दी गई है। दरअसल जुलाई 2020 में सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद मुकेश भाकर को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से और अभिमन्यु पूनिया को एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मुकेश भाकर की जगह गहलोत समर्थक गणेश घोगरा और एनएसयूआई में अभिषेक चौधरी को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया था।
वीडियो देखेंः- Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma एक्शन में... पहले ही दिन कर दिया ये बड़ा काम | Rajasthan News
Published on:
16 Dec 2023 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
