16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Mousam Effect: कोहरे की गिरफ्त में गुलाबी शहर, उड़ानों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

सड़क से लेकर हवाई, रेल यातायात प्रभावित, दृश्यता रही 50 मीटर से भी कम

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jan 31, 2023

जयपुर। गुलाबी शहर में आज सुबह मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। शहर सुबह 9 बजे तक घने कोहरे के आगोश में डूबा रहा। कोहरे का असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी हावी रहा। ट्रेनों के संचालन में देरी के साथ ही रफ्तार भी धीमी रही। सड़कों पर चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं बढ़ती सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या पर असर देखा गया।

हवाई सेवाओं का संचालन भी प्रभावित
जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अन्य जगहों पर भी मौसम खराब होने की वजह से सुबह सात से नौ बजे तक की 15 से अधिक उड़ानों पर काफी असर रहा। विभिन्न एयरलाइन कंपनियों की दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू , लखनउ, श्रीनगर, दुबई सहित अन्य जगहों से आने वाली उड़ानों में लगभग 25 से 30 मिनट की देरी रही। वहीं जयपुर से लखनउ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान भी दो घंटे देरी से रवाना होगी। यह उड़ान दोपहर 12 के बजाय 2 बजे रवाना होगी। वहीं उदयपुर जाने वाली उड़ान भी अब एक घंटे देरी से रवाना होगी। इससे एयरपोर्ट पर पहुंच रहे यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं जैसलमेर जाने वाली उड़ान भी रद्द रही।

उड़ान को भेजा पुन:दिल्ली
अलायंस एयरलाइन की दिल्ली से जयपुर आने वाली उड़ान को 45 मिनट चक्कर लगाने के बाद पुन:दिल्ली भेज दिया गया। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक उड़ान संख्या 9 आई 843 सुबह 8.30 बजे जयपुर के आसमां में पहुंची। इसके बाद कम दृश्यता के चलते उड़ान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक इस एटीआर—72 एयरक्राफ्ट में कैट तीन बी के लिए लैडिंग उपकरण नहीं होने से पुन:उडान को दिल्ली भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़