विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेटर नगर निगम, मानसरोवर जोन के वार्ड 69 में कार्यक्रम हुआ। भारत माता पार्क में उद्यान शाखा की ओर से 101 पौधे लगाए गए। समिति अध्यक्ष राखी राठौड़ ने अशोक का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। विकास समिति के पदाधिकारियों ने पौधों की देखरेख का जिम्मा लिया। इस दौरान सभी लोगों ने योग भी किया।
वहीं, हैरिटेज नगर निगम की ओर से नवलखा स्टेडियम, आमेर में कार्यक्रम हुआ। महापौर मुनेश गुर्जर और आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने पौधे लगाए।