
जयपुर
डिफरेंट स्पोट्र्स अटायर में सजे-धजे, उत्साह जोश और जुनून के साथ मैदान पर नजर आते स्टूडेंट्स। कुछ ऐसा नजारा दिखाई दिया राजस्थान पत्रिका की ओर से एसएमएस स्टेडियम में शुरू हुए खेलों के महासंग्राम पाई स्कूल ओलम्पिक्स। जहां उत्साह, जोश और जुनून के साथ पाई स्कूल ओलम्पिक्स का आगाज हुआ। मंगलवार से शुरू हुए खेलों में पहले दिन मशाल सेरेमनी और पाई स्कूल ओलम्पिक्स का फ्लैग होस्टिंग हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट स्पोटर्स काउंसिल के सचिव नारायण सिंह और पत्रिका ग्रुप के नेशनल मेंटोर अरविंद कालिया ने मशाल और फ्लैग होस्टिंग की। इसके बाद पूर्व अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी तेजराज सिंह, पैरा एशियाड के पदक विजेता सुंदर गुर्जर और अर्जुन अवार्डी नवनीत गौतम उपस्थित रहे। वहीं अलग अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे सबका मन मोह लिया।
आज इन खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ी आज एथलेटिक्स में शॉटपूट, हाईजम्प, सौ व चार सौ मीटर रिले रेस,हॉकी बास्केटबॉल ,टेबलटेनिस वॉलीबाल, खो-खो,जूडो ,बैडमिंटन,चेस हैंडबाल ,कबड्डी फुटबाल के मुकाबले खेले जा रहे है। राजस्थान पत्रिका की ओर से पाई स्कूल ओलम्पिक्स का आगाज के साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों में उत्साह,जोश और जुनून दिखा। खेलों में 215 से ज्यादा टीम,10हजार से अधिक स्टूडेंटस 20 से ज्यादा खेलों में भाग ले रहे है।