31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई दौरा कर बोले प्रधानमंत्री- पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ

महाचक्रवात अम्फान : केंद्र की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anoop Singh

•

Updated: 23 May 2020, 12:25 AM IST

हवाई दौरा कर बोले प्रधानमंत्री- पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ

हवाई दौरा कर बोले प्रधानमंत्री- पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्फान तूफान से प्रभावित पश्चिम बंगाल के लिए एक हजार करोड़ रुपए की अंतरिम सहायता का ऐलान किया है। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद मोदी ने वीडियो मैसेज में यह ऐलान किया। मोदी ने तूफान अम्फान की वजह से हुई तबाही में मृत लोगों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। अम्फान से राज्य में कम से कम 77 लोगों की मौत हो चुकी है। अम्फान से उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, कोलकाता और हुगली जिलों में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है।
नुकसान का होगा विस्तृत सर्वेक्षण
मोदी ने कहा कि घर-मकानों के नुकसान के साथ कृषि, ऊर्जा और दूसरे क्षेत्रों में हुए नुकसान के लिए विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संकट और निराशा के समय में पूरा देश और केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइक्लोन अम्फान को देखते हुए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा किया।
चुनावी साल, इसलिए बंगाल
बं गाल दौरे पर कर्नाटक कांग्रेस ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा है तूफान प्रभावित इलाकों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं। हम प्रधानमंत्री के डबल स्टैंडर्ड रवैये की निंदा करते हैं। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए बंगाल का दौरा किया लेकिन कर्नाटक कभी नहीं आए, जब बीते साल यहां बाढ़ आई थी और जिसमें 90 लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस ने आगे कहा कि हो सकता है कि बंगाल में अगले साल चुनाव हो लेकिन यहां भी लोग पीडि़त हैं।