
जयपुर। जयपुर की जनता के लिए शनिवार खास है औऱ उन लाभार्थियों के लिए बेहद अहम है जिन्हें संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री गुलाबी नगरी के अमरूदों के बाग में पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार ने मोदी की सुरक्षा के लिए शहर की किलेबंदी करा दी है। हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है तो शहर की सफाई के लिए भी सफाईकर्मी हर सड़क पर मौजूद हैं।
राज्य के हर जिले से बसों में भरकर लोग जयपुर में शुक्रवार रात से ही पहुंचने लगे थे। रैली मैदान के चारों ओर भी पुलिस की कड़ी पहरेदारी की गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और साथ ही अपने सभी मंत्रियों को भी व्यवस्थाएं जांचने की ड्यूटी लगा रखी है।
यहां देखें लाइव अपडेट्स
गृहमंत्री कटारिया कर रहे हैं सभा को संबोधित।
- स्टेडियम से लेकर सभास्थल लगे नमो और मोदी के नारे।
- लोगों में काफी उत्साह।
- पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन।
- थोडी देर में करेंगे सभा को संबोधित।
- पीएम मोदी पहुंचे एसएमएस स्टेडियम।
- अफसर और नेता कहकर कुछ लाये, लाभार्थियों को हालात कुछ मिले। राजश्री योजना के तहत बच्चो को लेकर आये । पैदल चलते चलते बच्चो को चक्कर आये। महिलाएं सड़क किनारे बैठी। सभा स्थल पर नही जा रही।
- पीएम मोदी जयपुर पहुंचे, सभास्थल के लिए रवाना
- मंच पर प्रधानमंत्री का इंतजार। अब तक मंत्री कालीचरण सराफ, राजेन्द्र राठौड, किरण माहेश्वरी, अरुण चतुर्वेदी, प्रभुलाल सैनी और पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी ने किया संबोधित।
- रोडवेज़ बसों का रूट भी बदला, सिंधी कैंप से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें सीकर रोड होते हुए भेजी गई, आगरा जाने वाली ट्रांसपोर्ट नगर और टोंक जाने वाली बसे न्यू सांगानेर रोड, किसान धर्मकांटा की तरफ़ से भेजी गई जबकि अजमेर के रूट में बदलाव नहीं हुआ।
- टोंक पुलिया पर लगा लंबा जाम। लोगों को हुई भारी परेशानी।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर यात्रा पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री की यात्रा को राजस्थान और प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन बताते हुए लिखा है जन—जन के प्रिय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #Jaipur पधार रहे हैं। जहां वो एक ऐसे #Rajasthan से रूबरू होंगे जो बीमारू श्रेणी से बाहर निकलकर आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
- रामबाग सर्किल से लाभार्थियों का हुजूम प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए लाभार्थी काफी संख्या में सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं
- राजस्थान कॉलेज में नगर निगम की ओर से बसों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। साथ ही जलदाय विभाग की ओर से पानी के लिए टैंकर लगा।
- अलवर से आने वाली बसें कॉमर्स कॉलेज, कोटा,बारां, सवाई माधोपुर से आने वाली बसें राजस्थान कॉलेज और धौलपुर से आने वाली बसें पोद्दार स्कूल में पार्किंग किया गया है।
- लाभार्थियों को पता नहीं वे किस योजना के है। जयपुर पहुचते ही बांटे जा रहे योजनाओं के बेज
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डुप्लीकेट मानसरोवर निवासी प्रेम पाल शर्मा भी पहुंचे सभा स्थल।
- जगतपुरा और गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रैफिक जाम। हजारों की संख्या में पहुंचे परीक्षार्थियों। जेविवीएनएल और एसबीआई पीओ की है परीक्षा।
Updated on:
07 Jul 2018 01:25 pm
Published on:
07 Jul 2018 12:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
