
जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिनी राजस्थान दौरे का काउंटडाउन शुरू हो गया है। वे कल अजमेर दौरे पर रहेंगे जहां वे कायड़ विश्राम स्थली पर एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उनका पुष्कर पहुंचकर ब्रह्मा मंदिर दर्शन का कार्यक्रम भी है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जहां स्थानीय शासन-प्रशासन अलर्ट है तो वहीं प्रदेश भाजपा ने भी व्यवस्थाओं और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
कई मायनों में महत्वपूर्ण है यात्रा
प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल को 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में भाजपा का 'जनसंपर्क अभियान' जारी है। प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा में पार्टी में एक बार फिर जान फूंक सकते हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण प्रधानमंत्री अपने संबोधन में केंद्र सरकार की 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां, पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुटता की नसीहत, गहलोत-पायलट सियासी रिश्तों में गर्माहट के अलावा राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों पर फोकस रख सकते हैं।
पुष्कर से शुरू होगा दौरा
प्रधानमंत्री का अजमेर दौरा पुष्कर से शुरू होगा। ज्येष्ठ मास की पवित्र निर्जला एकादशी तिथि पर वे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां उनका करीब 20 मिनट तक रुकने का कार्यक्रम निर्धारित है।
जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मेला मैदान पर बने अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद यहां से कार में बैठकर ब्रह्मा मंदिर के पिछले दरवाजे से प्रवेश करते हुए गर्भ गृह पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मा गायत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती करेंगे। उनका मंदिर में दोपहर 3:40 बजे से 4 बजे तक का कार्यक्रम है।
सुरक्षा चाक चौबंद, पूरे इलाके पर नज़र
एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में उनकी टीम ने मेला मैदान में बनाए गए हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा मंदिर और सभा स्थल तक का ज़ायज़ा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उनके साथ आईजी रूपिंदर सिंह, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित भी मौजूद रहे।
सुरक्षाकर्मियों ने डॉग स्क्वायड एवं आधुनिक यंत्रों के साथ पूरे हेलीपैड की जांच पड़ताल की। एसपीजी की टीम ने ब्रह्मा मंदिर में कलक्टर, एसपी, आईजी सहित उच्चाधिकारियों के साथ करीब बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
उतरेंगे तीन बड़े हेलीकॉप्टर
प्रधानमंत्री के पुष्कर आगमन के दौरान हेलीपैड पर तीन बड़े हेलीकॉप्टर उतरेंगे, इसके लिए करीब सवा लाख सीमेंट के ब्लॉक लगाकर जगह बनाई गई है। इससे पहले सोमवार को तैयारी में भी हेलीपैड पर अलग-अलग समय में तीन हेलीकॉप्टरों में सुरक्षाकर्मी सुरक्षा साजो सामान के साथ उतरे। पीएम की पुष्कर यात्रा के दौरान हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा मंदिर तक के बाजार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी आवागमन पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
चार जनों को ही एंट्री
पीएम मोदी के पूजा के दौरान ब्रह्मा मंदिर के गर्भ गृह में दो तथा उसके बाहर दो सहित कुल 4 जनों को ही अनुमति रहेगी।
23 वर्ष बाद आ रहे पुष्कर, है ख़ास नाता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा के सिलसिले में यह जानना भी रोचक होगा कि मोदी परिवार पूर्व में भी पुष्कर आ चुका है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के पूरे परिवार का पुष्कर की धार्मिक यात्रा से पुराना नाता रहा है। स्वयं नरेन्द्र मोदी सहित उनके दोनों भाई व जसोदा बेन भी पुष्कर यात्रा पर आ चुकी हैं। इसका जिक्र मोदी परिवार के पुश्तैनी पुरोहित की बही में दर्ज भी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहने के दौरान करीब 23 वर्ष पूर्व नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर में आयोजित संगठनात्मक आयोजन में शिरकत की थी।
घांची समाज के पुष्कर पुरोहित ईश्वर पाराशर व हरि पाराशर की बही में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार पुष्कर में 25 नवम्बर 2000 में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण में राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से मौजूद रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी ने सरोवर का पूजन किया था। उस समय विधायक रमजान खां के साथ उन्होंने एक फोटो भी खिंचवाया था, तब पुष्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर पाराशर थे।
जसोदा बेन व भाई भी आए
पीएम मोदी के भाई सोमा भाई वर्ष 2013 व 2017 तथा प्रहलाद भाई 19 अप्रेल 2018 को पुष्कर यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा जसोदा बेन भी सीता
Updated on:
30 May 2023 10:20 am
Published on:
30 May 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
