14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DG-IG Conference:: पीएम मोदी की क्लास आज, देश भर के डीजी – आईजी से पीएम मोदी करेंगे संवाद

DG-IG Conference:बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे बाद होने वाले लंच के बाद अफसरों से बातचीत की जानी है।
2 min read
Google source verification
modiji_.jpg

PM Modi

DG-IG Conference: देश भर के तमाम राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से आए डीजी, आईजी और अन्य सीनियर आईपीएस ऑफिसर्स आज पीएम मोदी के सवालों का जवाब देंगे। आज जयपुर में डीजी आईजी कांफ्रेंस का दूसरा दिन है और आज पीएम मोदी इस कांफ्रेंस में शामिल हो रहे हैं। सवेरे करीब नौ बजे के आसपास वे राजभवन से आयोजन स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोपहर में लंच के बाद पीएम और होम मिनिस्टर दोनो मिलकर डीजी और आईजी से संवाद करेंगे। इससे पहले तमाम राज्यों से आई पुलिस अफसरों ने अपनी अपनी रिपोर्ट सब्मिट कर दी है। इस रिपोर्ट में अपने अपने राज्यों के अपराध के रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां होना बताया गया है।

आज सबसे महत्वपूर्ण दिन, दस से ज्यादा प्रमुख मुद्दों पर चर्चा आज
58वीं डीजी आईजी कांफ्रेंस के दूसरे दिन आज दस से ज्यादा प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें कानून, बार्डर सिक्योरिटी, साइबर अटैक, एआई, देशद्रोह जैसे मुददे अहम होने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में सदन में पास हुए कानून के बारे में भी संवाद होगा। पीएम और गृहमंत्री तमाम राज्यों की कानून व्यवस्था रिपोर्ट का भी विश्लेषण करेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे बाद होने वाले लंच के बाद अफसरों से बातचीत की जानी है।

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए केंद्र - राज्यों के बीच बेहतरीन तालमेल से काम करने के साथ एआई के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा। नए आपराधिक कानूनों के लिए थानेदारों से लेकर डीजीपी तक ट्रेनिंग देने पर जोर दिया है। शाह ने कहा कि देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। अमृत काल में कई नई शुरुआत हुई हैं। नई शिक्षा नीति का निर्माण करने के साथ ब्रिटिश युग के कानूनों की जगह तीन नए आपराधिक कानून बनाए हैं। नए कानून सजा की बजाय न्याय देने पर केंद्रित हैं। इन कानूनों के अमल में लाने से हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक हो जाएगी।