3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM गहलोत बोले-पीएम मोदी भी देश में लागू करें राजस्थान की योजनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर घर लाभार्थी बना है और इन योजनाओं को अब पीएम नरेन्द्र मोदी को पूरे देश में लागू करना चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi should also implement schemes of Rajasthan in country says CM Gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर घर लाभार्थी बना है और इन योजनाओं को अब पीएम नरेन्द्र मोदी को पूरे देश में लागू करना चाहिए।

गहलोत मंगलवार को राजसमंद के नाथद्वारा में मिशन-2030 के तहत मार्बल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों, कर्मचारियों व पिछवाई पेंटिंग के कारीगारों से संवाद और विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए मुख्यमंत्री निवास से जुड़े। समारोह में 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 294 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास हुआ।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election: कांग्रेस की सूची का इंतजार और बढ़ा, अब इस प्लानिंग के साथ तलाश रही जिताऊ प्रत्याशी

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान को अब वर्ष 2030 तक देश का अव्वल राज्य बनाना है। इसके लिए मिशन-2030 की शुरूआत की है, जिसमें 2.50 करोड़ लोगों ने सुझाव दिए हैं। उन्हीं के आधार पर 5 अक्टूबर को विजन-2030 डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। इसी के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से राज्य का मजबूत विकास होगा। उन्होंने कहा कि मिशन के लिए एक प्रकोष्ठ भी बनाएंगे, जिससे सुझावों का नियमित संकलन हो सकेगा।

समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा उपस्थित थे।