11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर रिफाइनरी का शिलान्यास नहीं, कार्य शुभारंभ करेंगे PM मोदी

बाड़मेर के पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी का अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को शिलान्यास नहीं, कार्य शुभारंभ करेंगे।

2 min read
Google source verification
barmer refinary

जयपुर। बाड़मेर के पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी का अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को शिलान्यास नहीं, कार्य शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस की ओर से रिफाइनरी प्रोजेक्ट का पुन: शिलान्यास कराए जाने का विरोध करने के बाद राज्य सरकार ने अंतिम समय में इसमें संशोधन किया है।

कार्यक्रम के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 14 को ही बाड़मेर आ जाएंगे। इसमें राज्य से केन्द्र में सभी मंत्रियों, राज्य के पेट्रोलियम मंत्री को भी प्रधानमंत्री और राज्यपाल के साथ मंच पर जगह मिलेगी।

रिफाइनरी का पचपदरा में राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 22 सितंबर, 2013 को शिलान्यास किया था, लेकिन इसके तत्काल बाद चुनाव होने और बाद में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद काम आगे नहीं बढ़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा था प्रधानमंत्री को पत्र

अब भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री से इसका शिलान्यास कराने का कार्यक्रम तय किया तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने पुन: शिलान्यास कराए जाने का विरोध किया था।

गहलोत ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था। इसके बाद बदलाव कर अब इसे 'राजस्थान रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ' कार्यक्रम कर दिया गया है।

तीन से पांच लाख लोगों के लिए व्यवस्था
प्रधानमंत्री रिफाइनरी कार्य शुभारंभ में प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े 12 से 2 बजे तक मंच पर रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर मौके पर सवा से डेढ़ लाख लोगों की क्षमता का कवर्ड पांडाल लगाया गया है। हालांकि व्यवस्था तीन लाख से पांच लाख लोगों तक के लिए की गई है।

कार्यक्रम को लेकर सभी 200 विधायकों को निमंत्रण

तैयारियों का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 14 को आ रहे हैं। वे दो दिन जैसलमेर व बाड़मेर के ऑयल फील्ड का भी जायजा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी 200 विधायकों को निमंत्रण भेजने के साथ ही पूरी सरकार मौके पर मौजूद रहेगी।

रिफाइरी शिल्यान्यास कार्यक्रम को लेकर हर दिन सवा छह लाख रुपए हो रहे खर्च ,जानिए पूरी खबर