24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के आने से पहले फायर ब्रिगेड से सफाई, जुटे अफसर

PM Narendra Modi: पीएम नरेन्द्र मोदी के जयपुर दौरे से पहले शहर में फुटपाथ, सड़के साथ सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों पर वर्षों से जमीं गंदगी को साफ करने का भी काम शुरू हो चुका है। हैरिटेज नगर निगम ने प्रथम चरण में पर्यटक स्थलों पर सफाई शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
पीएम मोदी के आने से पहले पर्यटक स्थलों पर फायर ब्रिगेड से सफाई, जुटे अफसर

पीएम मोदी के आने से पहले पर्यटक स्थलों पर फायर ब्रिगेड से सफाई, जुटे अफसर

जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के जयपुर दौरे से पहले शहर में फुटपाथ, सड़के साथ सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों पर वर्षों से जमीं गंदगी को साफ करने का भी काम शुरू हो चुका है। हैरिटेज नगर निगम ने प्रथम चरण में शहर के पर्यटक स्थलों पर पानी से धुलाई कर वहां जमीं गंदगी व पान की पीक आदि की सफाई शुरू कर दी है। पहले दिन हवामहल के बाहर फुटपाथ पर फायर बिग्रेड से पानी का छिड़काव कर सफाई करवाई गई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के साथ फायरकर्मी भी सफाई में जुटे।

निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि शहर के पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक जगहों, शौचालयों व यूनिरलों की भी साफ—सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में शहर के पर्यटक स्थलों और उनके आसपास साफ—सफाई करने के साथ पानी से धुलाई की जाएगी। इसके बाद सार्वजनिक जगहों पर सफाई अभियान शुरू होगा। इन जगहों पर वर्षों से जमी गंदगी को साफ किया जा रहा है।

अब जनता का लेंगे सहयोग
नगर निगम प्रशासन ने सफाई को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हुए पूरा फोकस शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में लगा दिया है। निगम आयुक्त ने जोन सहित मुख्यालय के सभी अधिकारियों को सुबह 8 से 11 बजे तक 3-3 घंटे प्रतिदिन सफाई कार्य की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दे रखी है।

यह भी पढ़ें : आईएएस ने की पहल तो सुरक्षा जैकेट में नजर आने लगे सफाईकर्मी, धरातल पर भी असर

घर से लेंगे गीला व सूखा कचरा अलग
अब अधिकारी व कर्मचारियों ने सुबह—सुबह डोर—डू—डोर जाकर लोगों से सूखा व गीला कचरा अलग—अलग करने की अपील करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सफाई रखने में सहयोग करने के लिए सफझाइश भी शुरू कर दी है। वहीं लायन्स क्लब, एनजीओ, रोटरी, मोहल्ला समितियों, व्यापारिक संगठनों को इस कार्य में जोड़ना शुरू कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग