जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जयपुर में रोड शो 21 नवम्बर को कराने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा ने इसका प्रस्तावित प्लान तय कर दिल्ली भेज दिया है। इसके तहत मोदी शाम को छह बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन कर सीधे गोविन्ददेवजी मंदिर जाएंगे। यहां ठाकुरजी के दर्शन कर जलेब चौक से शाम करीब 7.15 बजे रोड शो शुरू करेंगे। हवामहल के सामने, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, नेहरू बाजार होते हुए अजमेर गेट आएंगे। यहां से किशनपाेल बाजार, छोटी चौपड़ होते हुए चांदपोल हनुमान मंदिर पर रात 9 बजे रोड शो समाप्त होगा। यह रूट करीब 5 किलोमीटर लम्बा रहेगा। इस दौरान बड़ी चौपड़ पर ध्वजाधीश मंदिर, सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर, चांदपोल बाजार में रामचन्द्रजी और हनुमान मंदिर के दर्शन करते हुए गुजरेंगे। हालांकि, रोड शो के दौरान वाहन से केवल समापन स्थल पर ही उतरेंगे। पहले 23 नवम्बर काे शो कराने का विचार चल रहा था।