
- आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद
जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली वैभव शर्मा के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी बानसूर दशरथ सिंह के निर्देशन में हरसौरा थानाधिकारी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर खोखरिया पीर के पास दबिश देकर आरोपी फतेह सिंह मीना पुत्र तेजाराम मीना ( 50 वर्ष ) निवासी हमीरपुर, थाना हरसौरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
आरोपी का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में हरसौरा, शाहजहांपुर और बानसूर थाने में कुल 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा।
Published on:
05 May 2025 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
