9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिटिया के फैशन पर परिजनों की टोक पड़ी भारी, बोली- भूतनी ने चोटी काट ली हमारी

एक युवती फैशनेबल बाल कटवाना चाहती थी, परिजनों के सख्ती से मना किया तो खुद ही अपनी चोटी काट ली।

2 min read
Google source verification
Haircut

जयपुर। रामगंज थाना इलाके में एक युवती फैशनेबल बाल कटवाना चाहती थी, परिजनों के सख्ती से मना किया तो खुद ही अपनी चोटी काट ली और नाटक करने लगी की उसकी चोटी तीन भूतनियों ने काटी है। चोटी कटने की अफवाह पिछले दिनों अलग-अलग जगहों पर सुनने को मिल रही थी तो उसने भी इसी को अपना हथियार बनाया और खुद सूत्रधार बनकर पूरा नाटक रच दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आ गई कि उसके बाल किसी भूतनी ने नहीं, बल्कि उसने स्वंय ने ही काटे हैं।

पत्रिका टीम से युवती की बातचीत
पत्रिका टीम ने जब नगीना (बदला हुआ नाम) से घटनाक्रम के बारे में पूछा तो वह नाराज हो गई आैर मुंह छिपाकर रोने लगी। बस फिर क्या था, उसे घेरकर बैठी एक दर्जन से अधिक महिलाएं भी उसकी तरफदारी करने लगी, लेकिन जब स्थानीय व्यक्तियों ने उन्हें नाराज नहीं होकर पूरी बात स्पष्ट तौर पर मीडिया को बताने के प्रोत्साहित किया तो वह बोली कि वह कमरे में चार भाई-बहनों और मां के साथ सो रही थी। कमरे का दरवाजा बंद था। तीन भूतनियां आईं उनमें से दो ने उसकी चोटी पकड़ ली और तीसरी जिसके हाथ में कैंची थी, उसने उसके बाल काट दिए। वह जोर से चिल्लाई तो उसकी नींद खुल गई और वह तीनों भूतनियां वहां से गायब हो गई। इसके बाद टीम ने युवती को बाल दिखाने के लिए कहा। युवती ने अपने बालों को दिखाया तो देखने पर साफ पता चल गया कि वह साइड से बड़ी सफाई से काटे गए थे।

ये है मामले की सच्चाई
जानकारी के अनुसार नगीना 19 वर्षीय युवती मूलत: बरेली की रहने वाली है। मंडी खटिकान में किराए के मकान में चार भाई-बहन और मां के साथ रहती है। घर की बड़ी होने के कारण जिम्मेदारी भी उसी पर सबसे अधिक है। ऐसे में उसने अपनी मां को फैशनेबल हेयर कटिंग कराने के लिए कहा, लेकिन उसकी मां ने उसे मना कर दिया। दो-तीन बार जब उसने जिद की तो मां ने उसे हेयर कटिंग करने के लिए सख्ती से मना कर दिया। ऐसे में युवती ने खुद ही साइड से अपने बाल काट लिए और सुबह उठते ही रोने लगी। पास ही सो रही बहनों और मां ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो उसने अपने कटे हुए बालों को दिखाते हुए कहा कि तीन भूतनियों ने उसके बाल काटे है। इसके बाद वह बेहोशी का नाटक करने लगी।

युवती अपने बालों को फैशन के अनुरुप कटवाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां के मना करने के बाद उसने यह कहानी रची ताकि उसे अपने बाल कटवाने का मौका मिल जाए।
-चैनसिंह माहेचा, एसीपी रामगंज थाना।