28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पुलिस ने पूनियां को बेरिकेड से धक्का देकर नीचे गिराया, वीडियो में देखें पुलिसिया कार्रवाई

लम्पी के बढ़ते प्रकोप के चलते भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। इसे लेकर मंगलवार को सदन से लेकर सड़क तक भाजपा ने सरकार पर हमला बोला। भाजपा मुख्यालय से विधानसभा घेराव के लिए रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में सतीश पूनियां एक बार फिर घायल होने से बच गए।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 20, 2022

लम्पी के बढ़ते प्रकोप के चलते भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। इसे लेकर मंगलवार को सदन से लेकर सड़क तक भाजपा ने सरकार पर हमला बोला। भाजपा मुख्यालय से विधानसभा घेराव के लिए रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में सतीश पूनियां एक बार फिर घायल होने से बच गए। दरअसल पूनियां रैली में एक बस में सवार थे। पुलिस ने 22 गोदाम पुलिया से पहले ही बेरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पूनियां बस से उतरे तो कार्यकर्ता उन्हें अपने कंधों पर लेकर बेरीकेड्स की ओर बढ़े। काफी मशक्कत के बाद पूनियां को बेरीकेड्स पर चढ़ा दिया गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्का देकर नीचे उतार दिया। गनीमत रही कि नीेचे खड़े नेताओं ने उन्हें गिरने से बचा लिया, वरना पूनियां को चोट लग सकती थी। इससे पहले भी पूनियां प्रदर्शन में बेरीकेड्स पर चढ़ गए थे। इस दौरान उनके पैर में चोट आई थी।