
पिछले दिनों जेल से सीएम को धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में है। जयपुर जेल में पिछले दिनों बाइस मोबाइल फेंकते समय एक प्रहरी सहित दो जनों के पकड़े जाने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है।
डीसीपी (पूर्व) कावेन्द्र सागर ने बताया कि एडिशनल डीसीपी (पूर्व) आशाराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर जयपुर जेल में सर्च अभियान चलाया। जयपुर पूर्व के आदर्श नगर और गांधी नगर सर्किल पुलिस अधिकारियों सहित 150 पुलिसकर्मियों का जाब्ता मौके पर पहुंचा और जयपुर सेन्ट्रल जेल का चप्पा चप्पा छान मारा। पुरूष बंदी गृह के बाद महिला बंदी गृह की भी तलाशी ली गई। इस दौरान जेल के चारों तरफ भी पुलिस टीम तैनात रही। इस सर्च में हालांकि कुछ नही मिला, लेकिन जेल के कैदियों और प्रहरियों में हड़कम्प मच गया। जिन जगहों से मोबाइल फेंके जाते है उन्हें भी बारीकी से सर्च किया गया।
2 से 5 बजे तक चला सर्च अभियान
पुलिस की टीम मंगलवार दोपहर दो बजे जयपुर सेन्ट्रल जेल पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया। तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में जेल के हर बैरक को चैक किया गया। इससे एक बार तो कैदियों में हड़कम्प मच गया। जेल के बाहर भी पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने जेल की एक-एक बैरक और उनके सामान की जांच की। पुलिस को इस सर्च के दौरान जेल से कोई अवैध सामान जैसे मोबाइल, मोबाइल चार्जर, मादक पदार्थ नहीं मिला। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल में इस तरह का सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।
22 मोबाइल को लेकर प्रहरी सहित दो हो चुके गिरफ्तार
जयपुर जेल में इससे पहले भी तीन पैकेटों में बाइस मोबाइल फोन मिलने के मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने जेल प्रहरी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी संजय और अन्य युवक शाहिद को गिरफ्तार किया था। जेल प्रहरी संजय कुमार से 20 हजार रुपए में सौदा करके जेल के अंदर मोबाइल फेंके थे।
Published on:
10 Sept 2024 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
