13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगोत्सव के जरिए मतदाताओं को साधने की कवायद, अपने-अपने क्षेत्रों में समर्थकों के साथ विधायकों की होली

-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जयपुर में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मना रहे होली का पर्व

2 min read
Google source verification
holi

holi

जयपुर। रंगों का त्यौहार कहे जाने वाले होली पर्व के मौके पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के तमाम विधायक आज अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ होली के जश्न में व्यस्त हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायक और विपक्ष के विधायक प्रदेश में 9 महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव मद्देनजर अपने क्षेत्र के मतदाताओं को साधने की कवायद के तौर पर आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर होली का पर्व मना रहे और एक दूसरे को रंग लगाकर भी होली की बधाई दे रहे हैं।

साथ ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के गिले-शिकवे सुनकर भी उनकी शिकायतें दूर करने का आश्वासन भी देते नजर आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने निर्वाचन क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन के बीच होली का पर्व मनाते नजर आ रहे हैं तो वहीं सरकार के तमाम मंत्री और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त हैं।

जयपुर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जहां अपने आवास पर कार्यकर्ताओं समर्थकों के साथ होली का पर्व मना रहे तो वहीं विधानसभा क्षेत्र सिविल लाइंस में भी कई स्थानों पर होने वाले होली मनाने जाएंगे वहीं कैबिनेट मंत्री महेश जोशी भी अपने सरकारी आवास पर समर्थकों के साथ होली का पर बना रहे हैं।


इसी तरह से विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चूरू में होली का पर्व मना रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने आवास पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं स्वीकार कर रही हैं और उन्हें होली के पर्व की बधाई भी दे रही हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर में ही मना रहे होली का पर्व
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा एक बार रद्द हो गया है। सीएम गहलोत सोमवार को जोधपुर जाने वाले थे लेकिन किन्ही कारणों से उनका जोधपुर दौरा टल गया है अब मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर में ही अपने सरकारी आवास पर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली का पर्व मना रहे हैं।इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर होली होलिका दहन में भी मुख्यमंत्री गहलोत और उनके पुत्र वैभव गहलोत होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

सचिन पायलट ने समर्थकों के साथ कल खेली होली
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार शाम को मानसरोवर में कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में समर्थकों के साथ जमकर होली खेली और उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उनके समर्थकों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने जैसे नारे भी लगाए।

इसलिए भी अहम है इस बार की होली
दरअसल इस बार की होली इसलिए भी अहम है चूंकि प्रदेश में 9 महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और त्योहारों के जरिए कांग्रेस और बीजेपी सहित सभी रीजनल पार्टियां भी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं बीच पैठ बनाना चाहते हैं। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं की भी नब्ज टटोलकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की जा रही है।

वीडियो देखेंः- 30 साल बाद विशेष संयोग में होलिका दहन | Holi 2023 | Rajasthan Patrika