
Gold-Silver Price
Gold-Silver Rates Today: भारतीय वित्तीय बाजार के लिए आज का दिन 'ब्लैक फ्राइडे' साबित हो रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) से लेकर सर्राफा बाजार (Bullion Market) तक, हर तरफ बिकवाली का हाहाकार मचा है। जहाँ एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं आसमान छू रही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।
आज सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। खबर लिखे जाने तक BSE Sensex लगभग 800 अंक टूट चुका है। वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के दबाव के चलते बिकवाली का दौर जारी है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की निकासी और अनिश्चित आर्थिक संकेतों ने सेंटिमेंट को बिगाड़ दिया है।
शेयर बाजार के साथ-साथ आज सोने और चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। जयपुर के प्रसिद्ध बुलियन और सर्राफा कारोबारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते भारतीय बाजार (MCX) पर इसका सीधा असर पड़ा है।
Updated on:
13 Feb 2026 10:17 am
Published on:
13 Feb 2026 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
