21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतवाडा में मुख्य मार्ग पर पसरा कीचड़, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

नालियों के अभाव और सफाई व्यवस्था की लापरवाही से बिगड़े हालात, दुर्घटना व बीमारी का बढ़ा खतरा

राजमहल. देवीखेड़ा ग्राम पंचायत के सतवाडा गांव में पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण स्वच्छ भारत मिशन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गांव में नालियों के अभाव और नियमित सफाई नहीं होने से घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि संथली सड़क मार्ग से सतवाडा गांव तक जाने वाले मुख्य रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है। इससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों और स्कूली विद्यार्थियों के कपड़े भी कीचड़ से खराब हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी गहरा गई है। कई बार पंचायत प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र नाली निर्माण और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

फोटो कैप्शन:
राजमहल. सतवाडा गांव के मुख्य मार्ग पर फैले कीचड़ के बीच होकर स्कूल जाते छात्र।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग