25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम्मान समारोह में गूंजा समाज सुधार का संदेश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
निवाई. मुस्लिम लोहारान राजावाटी पार्टी की ओर से आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक सुधार को लेकर मंथन हुआ। समारोह में टोंक सहित जयपुर, सवाईमाधोपुर, बूंदी और कोटा जिलों से पहुंचे समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। आगामी निकाय चुनावों को लेकर लोगों को अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।समारोह में 53 गोत जमात लोहारान काठेडा, आठों पार्टी के सदर तथा जमीन कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बाहर से आए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की शिक्षा, एकता और जागरूकता से ही संभव है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को समाज सुधार की मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया। समारोह में लोहारान समाज की ओर से निवाई शहर की पहली छात्रा डॉ.सिमरन को स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बेटियां न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। इस दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। समारोह में बाहर से आए समाज के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधियों ने समाज के विकास, संगठन को मजबूत करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने को लेकर विचार रखे। साथ ही युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे आने का आह्वान किया गया। हाजी गबरूद्दीन, हाजी इकबाल, मोहम्मद यूसुफ, जाकिर हुसैन, मोहम्मद यूनुस एवं मोहम्मद इलियास कार्यक्रम के आयोजनकर्ता रहे। समारोह का समापन समाज में एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
फोटोकेप्शन
एनई2408सीए-निवाई.मुस्लिम लोहारान समाज के सम्मान समारोह में उपस्थित लोग।