
देवली.
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में चल रहे राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नवल मंगल ने ध्वजारोहण किया।
सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि शिविर में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्बोधन में नवल मंगल ने कहा कि स्काउट गाइड को सेवा एवं समर्पण की भावना रखनी चाहिए। इस दौरान स्काउट मुख्यालय पर पंखे, लाइट, साउंड सिस्टम भेंट करने पर मनीषा जैन, लाड़ बाई शर्मा, ज्योति सांसी का सम्मान किया गया।दोपहर में शिविर का अवलोकन एवं स्काउट गाइड को संबल प्रदान करने के लिए सीओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार मेहरड़ा शिविर में पहुंचे और सफल संचालन पर खुशी जाहिर की।
Updated on:
25 Aug 2026 06:01 am
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am
