25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पनवाड़ विद्या मंदिर में 21,500 वर्गफीट का खेल मैदान तैयार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

बच्चों के लिए 50 हजार रुपए की शिक्षण सामग्री भी भेंट

देवली. ग्राम पनवाड़ स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर की प्रबंध समिति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रभावी एवं आधुनिक शिक्षण व्यवस्था विकसित करने के लिए संसाधन जुटाने का अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में छात्रों के शारीरिक विकास और खेल सुविधाओं के लिए जनसहयोग से 21 हजार 500 वर्गफीट भूमि का खेल मैदान क्रय किया गया है।

समिति के अनुसार विद्यार्थियों को रोचक एवं तकनीक आधारित शिक्षा देने के लिए 93 हजार रुपए की लागत से स्मार्ट बोर्ड सहित अन्य बोर्ड की व्यवस्था की गई है। वहीं पनवाड़ निवासी स्वर्गीय कानमल बाबेल की पत्नी कौशल्या देवी की प्रेरणा से उनके परिजन पुखराज गौरव जैन, उदयपुर ने 50 हजार रुपए की लागत से नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए प्लास्टिक टेबल-कुर्सियां, खिलौने, फिसलपट्टी एवं शिक्षण सामग्री भेंट की।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, सीसीटीवी, प्याऊ, फर्नीचर, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को भी बेहतर बनाने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

खेल मैदान के अवलोकन के दौरान अध्यक्ष यतेंद्र कुमार नामा, व्यवस्थापक महावीर आर. नामा, कोषाध्यक्ष राजकुमार खींची, रमेश जांगिड़, रामगोपाल प्रजापत एवं महावीर माली मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:
देवली. पनवाड़ में खेल मैदान के लिए क्रय की गई भूमि का अवलोकन करते ग्रामीण एवं समिति पदाधिकारी।