25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारों से गूंजा देवली

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

विद्यार्थियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

देवली. नगर पालिका मंडल के तत्वावधान में नगर निकाय एवं पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर सोमवार को स्वीप गतिविधियों के तहत रन फॉर वोट रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं स्काउट-गाइड की बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

रैली को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य रेखा मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थी ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ सहित विभिन्न नारों के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।

नगर पालिका परिसर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, स्वीप प्रभारी रिंकू पंचोली, हिम्मत सिंह मीणा, सुनीता छापरवाल एवं हरिप्रकाश मीणा सहित विद्यालय स्टाफ, नगर पालिका मंडल के कर्मचारी, एनएसएस तथा स्काउट-गाइड की बालिकाएं मौजूद रहीं।

इस दौरान सभी ने ‘वोट फॉर लोकतंत्र’ का नारा लगाते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान में भागीदारी निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

फोटो कैप्शन:
देवली. स्वीप गतिविधि के तहत रन फॉर वोट रैली में शामिल विद्यार्थी एवं कर्मचारी।