25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों को सेंसर,माइक्रोकंट्रोलर और रोजगार संभावनाओं की दी जानकारी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

देवली.
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत रोबोटिक विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।
गेस्ट लेक्चर के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की मूलभूत जानकारी, रोबोट के कार्य करने की प्रक्रिया, सेंसर एवं माइक्रोकंट्रोलर के उपयोग और आधुनिक तकनीक में रोबोटिक्स की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।विद्यार्थियों को रोबोटिक विषय के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग एवं भविष्य में रोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रोबोटिक से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
देवली.रोबॉटिक विषय पर आयोजित लेक्चरर में मौजूद विद्यार्थी।