
फोटो: पत्रिका
Registration Of Jaipur Soldierathon 2026: राजधानी जयपुर के मिलिट्री स्टेशन में 15 मार्च को 'फिटिस्तानः एक फिट भारत' की ओर से वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 के रजिस्ट्रेशन का सोमवार को अंतिम दिन है। इच्छुक प्रतिभागी रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। दौड़ की 4 श्रेणियों में प्रोफेशनल धावकों के साथ आम नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे भी सुविधा और क्षमता के अनुसार भाग ले सकेंगे।
खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के माध्यम से केवल धावक ही नहीं, बल्कि समर्थक भी हिस्सा बन सकेंगे। मिलिट्री स्टेशन के गांडीव स्टेडियम में 15 मार्च को सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में हर प्रतिभागी में सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति का जज्बा दिखेगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें:- fitistan.com
सैन्य अनुशासन, गौरव और ऊर्जा से भरे वातावरण में दौड़ना एक अनूठा अनुभव होगा। यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पावर्ड है। मालूम रहे, पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मार्च माह में कई कार्यक्रम किए जा रहे है। इस सोल्जराथॉन में प्रोफेशनल धावक, आमजन के साथ सेना के अधिकारी, जवान, पूर्व सैनिक और उनके परिजन भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
Updated on:
03 Apr 2026 04:10 pm
Published on:
09 Mar 2026 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
कर्पूर चंद्र कुलिश जन्मशती वर्ष
