
फसल बीमा योेजना
जयपुर। कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योेजना में किसानों की क्लेम राशि के मामलों का एक माह में निस्तारण कर भुगतान करेंगे।
कटारिया ने प्रश्नकाल में प्रश्नों के जवाब में बताया कि इस मामले में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से हाल ही में वार्ता की गई थी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने अवगत कराया कि उन्होंने इस सम्बन्ध में संयुक्त सचिव भारत सरकार से वार्ता की है और इस सम्बन्ध में एक टीम जयपुर आएगी।
उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए सात जिलों में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले इस कम्पनी की कोई शिकायत नही आ रही थी, लेकिन अब शिकायत आ रही है और इस सम्बन्ध में काश्तकारों ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री से भी पत्राचार किया है। उन्होंने बताया कि इस कम्पनी के सम्बन्ध में आ रही शिकायतों की जानकारी भारत सरकार के पास भी है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में आज फिर केन्द्रीय कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री से वार्ता की गई है।
कटारिया ने बताया कि खरीफ 2021 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 13 हजार 555 पॉलिसी सृजित की गई है, जिनमें से 571 बीमा पॉलिसी क्लेम राशि के लिए योग्य पाई गई है और इनकी 4 लाख 51 हजार 434 रुपये की क्लेम राशि बनी है । उन्होेंने बताया विधानसभा झाड़ोल में खरीफ 2021 में फसल बीमा योजना में कुल क्लेम राशि 45 लाख रुपए बनी है जिनमें से 20 लाख रुपये राज्यांश, 5 लाख किसानों की हिस्सा राशि एवं 20 लाख रुपये भारत सरकार की हिस्सा राशि शामिल है।
Published on:
09 Mar 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
