26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय से पहले गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, फलों के उत्पादन पर पड़ेगा फर्क

आने वाले दिनों में फलों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकता है। इसकी वजह समय से पहले गर्मी का तेज होना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 5 Mar 2023, 11:34 AM IST

समय से पहले गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, फलों के उत्पादन पर पड़ेगा फर्क

समय से पहले गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, फलों के उत्पादन पर पड़ेगा फर्क

आने वाले दिनों में फलों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकता है। इसकी वजह समय से पहले गर्मी का तेज होना है। इस साल फलों के उत्पादन में 30 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है। फलों के राजा आम पर तो अभी से इसका असर दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि इस बार आम की फसल में काफी कमी आई है। इसी तरह समय से पहले गर्मी बढ़ने से लीची, नींबू, तरबूज और केले की फसल के भी प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें : प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 3.0 का आज अंतिम दिन, पूछताछ के साथ कई परियोजनाओं में बुकिंग

उमस से पेस्ट और फंगस का खतरा

फल मंडी कारोबारियों का कहना है कि तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण अलग-अलग इलाकों में फलों के उत्पादन में 10 से 30 फीसदी तक गिरावट आ सकती है। समय से पहले गर्मी के कारण आम, लीची, कीनू, संतरे और केले की फसल प्रभावित हुई है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ ज्यादा उमस के कारण पेस्ट और फंगस का खतरा बढ़ जाता है। अमूमन होली के आसपास तापमान बढ़ना शुरू होता है, लेकिन इस बार सर्दियां खत्म होते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। फरवरी में औसत तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि एक रेकॉर्ड है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग