
प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 3.0 का आज अंतिम दिन, पूछताछ के साथ कई परियोजनाओं में बुकिंग
राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजीत प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 3.0 का रविवार को अंतिम दिन है। जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आयोजित इस एक्सपो में लोगों के सपनों के घर की तलाश पूरी हो रही है। रात 8 बजे तक चलने वाले इस एक्सपो में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अफोर्डेबल होम्स, प्लाॅट, विला, स्टूडियो अपार्टमेंट, फ्लैट, टाउनशिप मकान, कॉमर्शियल यूनिट, वेयर हाउस, रेडी टू शिफ्ट प्रोजेक्ट उपलब्ध करवाए जा रहे है, जिनमें वे अपना घर चुक सकते है। विजिटर्स को ऑन द स्पाॅट बुकिंग कराने पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे है। एक्सपो में पिछले दो दिन शहर भर से हजारों लोगों ने शिरकत की। इन सभी ने अपने बजट और लोकेशन्स के हिसाब से प्रोजेक्ट्स को लेकर पूछताछ की।
शहर के बीच में भी प्रोजेक्ट
एक्सपो में ग्राहकों को वैशाली नगर एक्सटेंशन, सिरसी रोड, मानसरोवर एक्सटेंशन, कालवाड़ रोड, सीकर रोड और अजमेर रोड पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिलेगी और वहां अपने सपनों का मकान खरीद सकेंगे। इसके अलावा बापू नगर, बनीपार्क और सी-स्कीम जैसे पॉश इलाके में चल रहे अवासीय प्रोजेक्ट को लेकर भी लोग उत्साहित दिखे।
Published on:
5 Mar 2023, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.