31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोपेक्स 3.0 का आज दूसरा दिन, एक ही छत के नीचे मिल रहे है ढेरों ऑफर्स

राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 3.0 का आज दूसरा दिन है।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रोपेक्स 3.0 का आज दूसरा दिन, एक ही छत के नीचे मिल रहे है ढेरों ऑफर्स

प्रोपेक्स 3.0 का आज दूसरा दिन, एक ही छत के नीचे मिल रहे है ढेरों ऑफर्स

राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 3.0 का आज दूसरा दिन है। जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में रात 8 बजे तक चलने वाले इस प्रॉपर्टी एक्सपो में ग्राहकों को घर खरीदने का अवसर एक ही छत के नीचे मिल रहा है। यहां शहर की हर लोकेशन पर प्रोजेक्ट की जानकारी मिल रही है। जिन ग्राहकों को बजट में फ्लैट चाहिए या फिर विला, तो यहां आकर उनकी मांग के अनुरूप प्रॉपर्टी देख रहे है। ग्राहकों को यहां निवेश के लिहाज से कई विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे है।

यह भी पढ़ें : होली को लेकर बाजार गुलजार, कारोबारियों के खिले चेहरे, दोगुना होगा कारोबार

शहर भर से हजारों लोगों ने की शिरकत

एक्सपो में अफोर्डेबल होम्स, प्लाॅट, विला, स्टूडियो अपार्टमेंट, फ्लैट, टाउनशिप मकान, कॉमर्शियल यूनिट, वेयर हाउस, रेडी टू शिफ्ट प्रोजेक्ट उपलब्ध है। विजिटर्स को ऑन द स्पाॅट बुकिंग कराकर विशेष ऑफरों का लाभ ले रहे है। एक्सपो के पहले दिन शहर भर से हजारों लोगों ने शिरकत की। इन सभी ने अपने बजट और लोकेशन्स के हिसाब से प्रोजेक्ट्स को लेकर पूछताछ की और बुकिंग भी करवाई। सुबह 11 बजे से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया और रात आठ बजे तक सिलसिला चलता रहा।

यह भी पढ़ें : होली से पहले महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा

शहर के बीच में भी प्रोजेक्ट

एक्सपो में ग्राहकों को वैशाली नगर एक्सटेंशन, सिरसी रोड, मानसरोवर एक्सटेंशन, कालवाड़ रोड, सीकर रोड और अजमेर रोड पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिलेगी और वहां अपने सपनों का मकान खरीद सकेंगे। इसके अलावा बापू नगर, बनीपार्क और सी-स्कीम जैसे पॉश इलाके में चल रहे अवासीय प्रोजेक्ट को लेकर भी लोग उत्साहित दिखे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग