26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा

होली से पहले राजस्थान के लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 1 Mar 2023, 9:03 AM IST

होली से पहले महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा

होली से पहले महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा

Domestic Gas Cylinder : होली से पहले राजस्थान के लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जयपुर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 1106.50 रुपए हो गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2138 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें : प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसान परेशान, उत्पादन लागत से भी सस्ता बिक रहा प्याज

रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी

रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।

यह भी पढ़ें : होली पर आफत, हवाई किराया महंगा, घर जाने के लिए कटेगी जेब

सरकार 12 गैस सिलेंडर पर देती थी सब्सिडी

सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती थी। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में इसे बंद कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग