26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर आफत, हवाई किराया महंगा, घर जाने के लिए कटेगी जेब

होली अगले सप्ताह है। परिजनों के साथ पर्व मनाने के लिए घर जाने की तैयारी में जुटे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 28 Feb 2023, 10:59 AM IST

होली पर आफत, हवाई किराया महंगा, घर जाने के लिए कटेगी जेब

होली पर आफत, हवाई किराया महंगा, घर जाने के लिए कटेगी जेब

होली अगले सप्ताह है। परिजनों के साथ पर्व मनाने के लिए घर जाने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में जल्दी घर पहुंचने के लिए वह हवाई विकल्प को सबसे बेहतर माना जाता है, लेकिन होली के मद्देनजर हवाई किराये के लिए दो गुना खर्च करना पड़ रहा है। पर्व के तहत एयरलाइन कंपनियां अपने हिसाब से कुछ रूटों पर किराया महंगा कर मोटी चांदी कूट रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई आदि मेट्रो शहरों से आने वाले जयपुरवासियों ने घर आने के लिए महंगे दाम चुकाकर टिकट बुक किए है। होली पर किराया 10 फीसदी ओर अधिक नजर आ रहा है और उड़ानों में महज 10 से 20 फीसदी सीटें ही खाली बची है।

यह भी पढ़ें : प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसान परेशान, उत्पादन लागत से भी सस्ता बिक रहा प्याज

किराया बुधवार से लेकर रविवार तक

विभिन्न कंपनियों की वेबसाइट बुधवार से लेकर सोमवार तक किराए में बढ़ोतरी दर्शा रही है। कोलकाता से जयपुर के लिए रोजाना तीन उड़ानें उपलब्ध है। पहले किराया 6 हजार था। वहीं, अब यह 7100 रुपए तक पहुंच गया है। पुणे से जयपुर के लिए रोजाना दो उड़ानें उपलब्ध है। किराया वर्तमान समय में 5400 से 5800 रुपए है। वहीं, अहमदाबाद के लिए जयपुर से रोजाना चार उड़ानें उपलब्ध है। पहले किराया 4 हजार था, वहीं अब 4480 से लेकर 4600 रुपए तक है। मुंबई से आवागमन के लिए रोजाना 12 उड़ानें उपलब्ध है। आने जाने का किराया पहले जहां 3600 था, अब इसके 4 से लेकर 6 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। बेंगलुरू से जयपुर के लिए रोजाना छह उड़ाने उपलब्ध है, जहां किराया पहले 5 हजार था। वहीं, अब किराया 6511 से 900 रुपए तक है। इसी तरह हैदराबाद से जयपुर के लिए रोजाना पांच उड़ानें उपलब्ध है। किराया पहले 5100 था, वहीं अब यह 6067 से 6300 रुपए तक है।

यह भी पढ़ें : चांदी एक माह में 7000 रुपए टूटी, सोना 2000 रुपए नरम

प्रतीक्षा सूची में लगातार इजाफा

इधर, ट्रेनों में यात्रियों के लिए राहत नहीं है। जयपुर से 12 से अधिक राज्यों के लिए कई ट्रेनें संचालित हो रही हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की ट्रेनों में शयन श्रेणी में प्रतिक्षा सूची 200 के पार पहुंच चुकी है। रेलवे की ओर से कुछ जगहों पर ही त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। वहीं, कुछ ट्रेनों में कोच की अस्थाई बढ़ोतरी कर यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने की औपचारिकता पूरी रहा है।