26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी एक माह में 7000 रुपए टूटी, सोना 2000 रुपए नरम

अगर आप भी गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 27 Feb 2023, 12:54 PM IST

चांदी एक माह में 7000 रुपए टूटी, सोना 2000 रुपए नरम

चांदी एक माह में 7000 रुपए टूटी, सोना 2000 रुपए नरम

Gold Silver Price Today: अगर आप भी गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हैं। केन्द्रीय बजट से अब तक यानि पिछले 27 दिनों में सोने के दाम 2000 रुपए प्रति दस ग्राम तक टूटकर 57,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए है। दूसरी तरफ, घरेलू बाजार में ऊंचे दामों में मांग घटने से चांदी के भाव एक माह में 7000 रुपए की भारी गिरावट के साथ 65,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ टिके है। प‍िछले द‍िनों सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी के कारण निवेशकों का दोनों कीमती धातुओं के प्रति मोह भंग हो गया है।

यह भी पढ़ें : पोटाश खनन के लिए सरकार गंभीर, सर्वाधिक आवश्यकता खेती के लिए, देश पूरी तरह से आयात पर निर्भर

इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 80 रुपए की गिरावट आई है। चांदी में भी 622 रुपए की बड़ी गिरावट हैं। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड का भाव 1809 डॉलर प्रति आउंस है, जबकि चांदी का भाव 20.62 डॉलर प्रति आउंस है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से कहा गया कि महंगाई में अभी भी आशा के अनुरूप कमी नहीं आई है। ऐसे में इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी जारी रहेगी। बढ़ोतरी का सिलसिला आने वाले समय में लंबा चलेगा।

यह भी पढ़ें : ब्रज होली महोत्सव एक मार्च से, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

दिवाली तक 65 हजारी होगा सोना

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि शाद‍ियों का सीजन चल रहा है यद‍ि आपके घर में कोई शादी है तो आप सस्‍ता सोना खरीद सकते हैं। क्योंकि, विदेशी बाजारों में चल रहे उतार—चढ़ाव को देखते हुए आने वाले द‍िनों में सोने और चांदी दोनों में ही तेजी आएगी। द‍िवाली तक सोना 65,000 रुपए और चांदी के 80,000 रुपए के स्‍तर तक पहुंचने की संभावना है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1857.22 डॉलर प्रति औंस रहा, जो पिछले सत्र में जनवरी की शुरुआत से सबसे कम था। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 1868.40 डॉलर हो गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग