1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सदन की नौ आवासिनियों के विवाह की तैयारियां

हल्दी की रस्म ने भरे सूनी आंखों में सपने

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 12, 2021

महिला सदन की नौ आवासिनियों के विवाह की तैयारियां

महिला सदन की नौ आवासिनियों के विवाह की तैयारियां



जयपुर, 12 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य महिला सदन में नौ आवासिनियों के विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। विवाह की महत्वपूर्ण रस्म हल्दबान का कार्यक्रम सोमवार दोपहर को आयोजित किया गया। शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ. समित शर्मा ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और नौ जोड़ों का विवाह कार्यक्रम तीन दिवस में विभक्त किया गया है। आगामी 14,15 और 16 जुलाई को तीन-तीन आवासिनियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। सोमवार को हल्दी की रस्म अदा की गई। इसमें विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मंगलवार शाम संगीत कार्यक्रम होगा।

राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड एवं राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स
डिजिटल सुविधा से जुड़े लाइसेंसधारी

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड और राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स ने अपने लाइसेंसधारियों को डिजिटल सुविधा से जोड़ दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से डायनामिक क्यूआर कोड सुविधा का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। इसके तहत लाइसेंसधारी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से चालान का भुगतान बिना किसी बैंक शाखा में जाकर क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेगा। भुगतान की सूचना प्राप्त होते ही अनुज्ञाधारी को तुरंत ही लिकर का वितरण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में वित्त राजस्व विभाग के सचिव टी रविकांत, आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम, कार्यकारी निदेशक आरएसबीसीएल सुखवीर सैनी, राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स के महाप्रबंधक केसर लाल मीणा, महाप्रबंधक ऑपरेशन हरीश लालवानी, महाप्रबंधक वित्त ब्रह्मप्रकाश शर्मा और सूचना एवं तकनीक विभाग के उपमहाप्रबंधक जितेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से संतोष कुमार बंसल, क्षेत्रीय प्रमुख, जयपुर क्षेत्र तथा सहायक महाप्रबंधक रोहित जिनीवाल मौजूद रहे।

Story Loader