
जयपुर। प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी किस तरह के प्रश्नपत्र का पैटर्न चाहते हैं। इसको लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक सर्वे कराया है। इसमें 73 फीसदी विद्यार्थियों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए बताया कि वे प्रश्नपत्र में हिंदी व अंग्रेजी आमने-सामने चाहते हैं। चाहते प्रश्नपत्र को हल करने में सुविधा हो।
दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक सर्वे कराया। इसमें तीन सवाल पूछे गए हैं।
सर्वे में पूछा कि है प्रश्नपत्र प्रिंट के दौरान आप किस तरह का प्रश्नपत्र चाहते हैं। पहला-पहले अंग्रेजी फिर हिंदी, दूसरा-पहले हिंदी फिर अंग्रेजी या फिर तीसरा-हिंदी व अंग्रेजी आमने-सामने हो। इस पर विद्यार्थियों ने अपनी राय दी है।
1-हिंदी-इंग्लिश आमने सामने-72.9 फीसदी
2-हिंदी ऊपर इंग्लिश नीचे-18.9 फीसदी
3-इंग्लिश ऊपर हिंदी नीचे-8.3 फीसदी
Updated on:
15 Feb 2025, 12:02 PM IST
Published on:
15 Feb 2025, 11:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.