10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

petrol-diesel price today: नहीं थमे दाम, पेट्रोल-डीजल ऐतिहासिक ऊंचाई पर

सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) से लगातार बढ़ाई जा रही तेल कीमतों ( Crude oil ) ने इस बार आम आदमी की दिवाली को फीका कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उबाल जारी रहने के दबाव में गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल ( petrol-diesel price today ) के दाम 32 पैसे और डीजल ( diesel price ) के दाम 38 पैसे बढ़ा दिए। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 110.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.18 रुपए प्रति लीटर हो गए है।

2 min read
Google source verification
petrol-diesel price today: नहीं थमे दाम, पेट्रोल-डीजल ऐतिहासिक ऊंचाई पर

petrol-diesel price today: नहीं थमे दाम, पेट्रोल-डीजल ऐतिहासिक ऊंचाई पर

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों से लगातार बढ़ाई जा रही तेल कीमतों ने इस बार आम आदमी की दिवाली को फीका कर दिया है। तेल उत्पादक देशों के शीर्ष संगठन ओपेक के मांग के अनुरूप तेल उत्पादन नहीं बढ़ाने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उबाल जारी रहने के दबाव में गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 32 पैसे और डीजल के दाम 38 पैसे बढ़ा दिए। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 110.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.18 रुपए प्रति लीटर हो गए है।
डीजल की कीमत पिछले 14 दिनों में से 11 बार बढ़ी हैं, जिससे जयपुर में इसकी खुदरा कीमत बढ़कर 3.18 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल की कीमतों में 5 सितंबर से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन तेल कंपनियों ने आखिरकार पिछले हफ्ते और इस सप्ताह उत्पाद की कीमतों में तेजी को देखते हुए अपने पंप की कीमतों में वृद्धि की। पिछले 10 दिनों में से 8 बार पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ी हैं, जिससे इसकी पंप कीमतों में इस दौरान 2.07 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
क्यों बढ़ रहे है दाम
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के साथ ऑटो ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को तेजी आई और बेंचमार्क क्रूड एक बार फिर बढ़कर 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। यह कोरोना काल में अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इस तरह से फिलहाल अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमोबेश गिरावट का रुख है, भाव ठहरे हुए हैं। ओपेक देशों का अनुमान है कि आगे 2022 में कच्चे तेल की मांग 100 मिलियन बैरल प्रति दिन पहुंच जाएगी और कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकते हैं। इसलिए फिलहाल पेट्रोल और डीजल में महंगाई से राहत मिलेगी , ऐसी उम्मीद नहीं दिख रही है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.24 रुपए व डीजल के दाम 91.77 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.25 रुपए व डीजल के दाम 99.55 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 94.88 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल के दाम 96.26 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार है। इस सूची में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग