11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

… इधर PM दे रहे फिटनेस चैलेंज, मगर राजस्थान में यहां तालों में बंद है जिम

... इधर PM दे रहे फिटनेस चैलेंज, मगर राजस्थान में यहां तालों में बंद है जिम
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 21, 2018

jym

जयपुर

देश में 'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रिय मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी सहित अन्य मंत्री एक—दूसरे को फिटनेस चैलेंज दें रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक राजस्थान व कॉर्मस कॉलेज की जिम पिछले तीन सालों से बंद पड़ी है। कॉलेजों में जिम इक्विपमेंट्स तो है,यदि नहीं है तो छात्रों की सेहत पर वर्क करने वाला इंस्ट्रक्टर। इसी वजह से कॉलेज की जिम में वर्षो से ताले लगे पड़े है।


RAJASTHAN UNUVERSITY ने अपने छात्रों की सेहत बनाने के लिए अपने कॉलेजों में जिम तो खोल रखा है। मगर उनके संचालन के मामले में कॉलेज ने अपनी
आंखे मूंद रखी है। ऐसे में अब कॉलेज के छात्र अपना फिटनेस चैलेंज कैसे दे?

READ: वसुंधरा सरकार के इस दिग्गज मंत्री ने अब दिया विवादित बयान! महिलाओं-बेटियों को लेकर बोले-...
न पर्याप्त सामान और न ट्रेनर

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सेहत बनाने के लिए खोली जिम के लिए पर्याप्त मात्रा में सामान भी नहीं खरीदे और जो सामान खरीदे उन पर भी जंग लग गई है। इसके साथ ही जिम में वर्कआउट कराने के लिए ट्रेनर भी नहीं रखा गया था। ऐसे में यदि कॉलेज प्रशासन ने जिम के ताले भी खोल दिए तो छात्र ट्रेनर के बिना एक्सरसाइज कैसे कर पाएंगे?


सामान चोरी होने पर लगाया ताला

कॉर्मस कॉलेज में जिम के लिए कुछ सामान भी खरीदा गया था। छात्रों के लिए जिम शुरू होते ही कुछ दिन बाद जिम से सामान चोरी होने हो गया था। चोरों पर पार पाने में कॉर्मस कॉलेज प्रशासन नाकाम रहा तो जिम पर ही ताला लगा दिया। इसके बाद से जिम को कभी नहीं खोला गया।

READ: राजस्थान के लिए 'टर्निंग पॉइंट', गवर्नर कल्याण सिंह ने दे दी बेहद महत्वपूर्ण अध्यादेश को मंज़ूरी