27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा आलाकमान ने संभाली चुनाव की कमान, सात महीने में मोदी का पांचवां दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। 31 मई को अजमेर में वो बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे बड़ी बात है कि मोदी सरकार के नौ साल 26 मई को पूरे हो रहे हैं। इसके बाद मोदी की राजस्थान में हो रही सभा को अहम माना जा रहा है। पिछले सात महीेने में मोदी पांचवीं बार राजस्थान आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

May 23, 2023

भाजपा आलाकमान ने संभाली चुनाव की कमान, सात महीने में मोदी का पांचवां दौरा

भाजपा आलाकमान ने संभाली चुनाव की कमान, सात महीने में मोदी का पांचवां दौरा

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। 31 मई को अजमेर में वो बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे बड़ी बात है कि मोदी सरकार के नौ साल 26 मई को पूरे हो रहे हैं। इसके बाद मोदी की राजस्थान में हो रही सभा को अहम माना जा रहा है। पिछले सात महीेने में मोदी पांचवीं बार राजस्थान आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के लिए राजस्थान कितनी अहमियत रखता है।

मोदी के दौरों से यह बात भी साबित हो रही है कि इस बार का चुनाव भाजपा राजस्थान नहीं बल्कि केंद्रीय नेतृत्व के देखरेख में लड़ा जाएगा। राजस्थान में पार्टी में चल रही गुटबाजी की वजह से इस बार आलाकमान राजस्थान के भरोसे चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। यही वजह है कि समय-समय पर मोदी, शाह और नड्डा समेत केंद्रीय नेताओं के दौरे साबित कर रहे हैं कि चुनाव केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में लड़ा जाएगा।

2024 को ध्यान में रखकर तैयारी

केंद्रीय नेतृत्व का फोकस विधानसभा से ज्यादा अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव है। यही वजह है कि तैयारी दोनों चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही है। राजस्थान में भाजपा ने 2014 और 2019 में 25 की 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी पार्टी चाहती है कि सभी 25 सीटों पर भाजपा को जीत मिले। यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन सभी सीटों के हिसाब से मोदी, शाह और नड्डा सहित अन्य नेताओं के दौरे तय किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-गहलोत-पायलट पर वसुन्धरा का निशाना, चुनाव आ गए इसलिए सबकी टारगेट मैं

यूं जारी है मोदी का राजस्थान आना

—पीएम मोदी 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आए थे। यहां से उन्होंने आदिवासियों को साधने की कोशिश की। मोदी ने डूंगरपुर और बांसवाड़ा के आसपास के जिलों की 15 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर इस दौरे के जरिए भाजपा को मजबूत करने की कोशिश की है।

—18 जनवरी 2023 को मोदी भीलवाड़ा दौरे पर आए और गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरे से गुर्जर समाज को साधा, जो पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट के प्रभाव के चलते कांग्रेस की तरफ मुड गया था।

—12 फरवरी, 2023 को मोदी दौसा दौरे पर आए। यहां उन्होंने दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के लालसोट दिल्ली सड़क मार्ग का आवागमन प्रारम्भ किया। यहां बड़ी जनसभा के जरिए पूर्वी राजस्थान की दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर, भरतपुर और धौलपुर की सीटों को साधा गया। खासतौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य सीटों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास रहा।

—10 मई, 2023 को पीएम मोदी ने नाथद्वारा और आबूरोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं से पीएम मोदी ने उदयपुर, राजसमंद, जालोर, पाली और सिरोही की विधानसभा सीटों को सीधे तौर पर प्रभावित किया।

—31 मई, 2023 को मोदी अजमेर आ रहे हैं। यहां आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा के जरिए अजमेर संभाग की सीटों को मोदी साधकर जाएंगे।