5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

67 वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 मार्च से, सीएम अशोक गहलोत करेंगे उद्घाटन

Jaipur Pro kabaddi : राजधानी जयपुर में कबड्डी महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। बता दें राजस्थान स्टेट कबड्डी एसोसिएशन ( Rajasthan State Sports Council ) के तत्वावधान में 2 मार्च से 6 मार्च तक 67 वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan patrika ) है।

less than 1 minute read
Google source verification
Pro kabaddi Ashok Gehlot Rajasthan patrika Ashok chandna sports news

Jaipur Pro kabaddi : राजधानी जयपुर में कबड्डी के महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। बता दें राजस्थान स्टेट कबड्डी एसोसिएशन ( Rajasthan State Sports Council ) के तत्वावधान में 2 मार्च से 6 मार्च तक 67 वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan patrika ) है। राजस्थान स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह ने बताया प्रतियोगिता सीतापुरा स्थित पूर्णिमा विश्वविद्यालय के कबड्डी मैदान पर आयोजित की जाएगी । बता दे 47 साल बाद राजधानी में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे महिला-पुरुष की कुल 67 टीमें भाग लेंगी।

आयोजन समिति के प्रमुख महंत कैलाश शर्मा ने बताया प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे जबकि अध्यक्षा खेल मंत्री अशोक चांदना करेंगे । प्रतियोगिता में भाग लेने सभी इंडिया और प्रो कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी आएंगे । सिंह ने बताया इस दौरान सीएम अशोक गहलोत पद्मश्री, द्रोणाचार्यी और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे । प्रतियोगिता में कुल 1 हजार खिलाड़ी और 200 के करीब रैफरी मैचों का संचालन करेंगे ।