2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Social Media पर वीडियो स्क्राॅल कर रहा था पिता, बेटियों की अश्लील फोटो देखकर दहल गया, बड़ा कदम उठाया…

जिस आईडी से फोटोज वायरल की गई है उस आईडी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पीडित ने बताया कि उसकी बेटियों की उम्र करीब बारह और 14 साल है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
new year celebration, intoxication, mp police, huddang, action, katni news

new year celebration, intoxication, mp police, huddang, action, katni news

जयपुर
राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस मामले में जयपुर शहर की सुभाष चैक थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि थाने के नजदीक ही स्थित एक मौहल्ले में रहने वाले 36 साल के व्यक्ति ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था और मोबाइल पर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो स्क्राॅल कर रहा था।

सगाई के पांच दिन बाद होने वाले दूल्हे की मौत हो गई, जिस घर में संगीत गूंज रहा था वहां सजी बेटे की अर्थी

इसी दौरान उसने अपनी बेटियों की फोटो सोशल मीडिया पर देखी। बेटियों की फोटोज को एडिट किया गया था और उन्हें अश्लील बनाया गया था। उसके बाद इन फोटोज पर लोग कमेंट भी कर रहे थे। पीडित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटियों की फोटोे ऐसी हालत में देखकर वह परेशान हो गया और बाद में कमेंट सेक्शन में ये जानने की कोशिश की कि ये फोटोज किसने वायरल की है।

जिस आईडी से फोटोज वायरल की गई है उस आईडी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पीडित ने बताया कि उसकी बेटियों की उम्र करीब बारह और 14 साल है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

चाईल्ड पोर्नोग्राफी पर बेहद सख्त है सरकार, जयपुर में एक ही महीने में करीब पचास केस दर्ज
उधर चाइल्ड पोर्न के मामले में सरकार पहली बार बेहद सख्ती कर रही है। प्रदेश और देश में लगातार नाबालिक बच्चों से यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो ए जो कि एक सरकारी एजेंसी हैं और देश में होने वाले हर अपराध पर नजर रखती है। इस एजेंसी के जरिए अब प्रदेश के शहरों में चाइल्ड पोर्न देखने वाले और उनको शेयर करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। करीब डेढ़ महीने के अंतराल में पूरे प्रदेश में करीब तीन सौ से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं और जयपुर शहर में डेढ़ महीने के दौरान ही करीब पचास केस दर्ज कराए गए हैं। केंद्र सरकार ने इस मामले में सभी राज्यों को भी सख्ती बरतने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।

Story Loader