
प्रचंड गर्मी में भी ठंडे रहते हैं पिरामिड
1. गिजा का ग्रेट पिरामिड विश्व के प्राचीन सात अजूबों में सबसे पुराना और अकेला ऐसा है, जो अभी भी अस्तित्व में है।
2. सबसे बड़े पिरामिड की बात की जाए तो यह खिताब मैक्सिको के पिरामिड के पास है, जिसका बेस 1480 फीट का है।
3. यदि सबसे ऊंचे पिरामिड की बात की जाए तो कुफु का पिरामिड अब तक का सबसे ऊंचा पिरामिड है, जिसकी ऊंचाई 455.4 फीट थी।
4. पिरामिड को भूकंप से सुरक्षित रखने के लिए नींव के चारों कोने के पत्थरों में बॉल और सॉकेट बनाया गया है।
5. मिस्रवासी पिरामिड का इस्तेमाल वेधशाला, कैलेंडर, सनडायल और सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी की गति तथा प्रकाश के वेग को जानने के लिए करते थे।
6. गिजा के पिरामिड को करीब 25 लाख चुना पत्थरों से बनाया गया था और हर पत्थर का वजन 2 टन से लेकर 30 टन तक का था।
7. ऐसा माना जाता है कि ग्रेट गिजा पिरामिड को बनाने में लगभग 30 साल का वक्त लगा था।
8. गिजा के महान पिरामिड की 8 साइड है लेकिन ये सिर्फ आसमान से ही दिखाई देती है।
9. माना जाता है कि धरती पर पिरामिड जैसा पहला ढांचा आज से करीब 5000 साल पहले का है।
10. महान पिरामिड एक कंप्यूटर जैसा है क्योंकि यदि इसके किनारों की लंबाई, ऊंचाई और कोणों को नापा जाय तो पृथ्वी से संबंधित भिन्न-भिन्न चीजों की सटीक गणना की जा सकती है।
Published on:
22 Aug 2020 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
